“यूनिफॉर्म निर्माण (सिलाई) एवं ब्यूटीशियन स्वरोजगार प्रशिक्षण”
शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, त्योंथर, रीवा (म.प्र.)
स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन योजना
सूचना
दिनांक: 10/09/2026
अल्पावधि स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु पंजीयन
महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से अल्पावधि स्वरोजगार प्रशिक्षण आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
प्रशिक्षण का शीर्षक
“यूनिफॉर्म निर्माण (सिलाई) एवं ब्यूटीशियन स्वरोजगार प्रशिक्षण”
उक्त प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को विद्यालयीन यूनिफॉर्म निर्माण, सिलाई-कटिंग, माप, सिलाई की विभिन्न तकनीक, फिनिशिंग तथा ब्यूटीशियन कार्य से संबंधित आवश्यक व्यावहारिक कौशल प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपरांत इन कौशलों के माध्यम से स्वरोजगार प्रारंभ करने हेतु सक्षम बनाना है।
इच्छुक विद्यार्थी प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु अपना पंजीयन कराने के लिए अपने प्राध्यापक या प्रकोष्ठ प्रभारी, हिंदी विभाग/संस्कृत विभाग में संपर्क करें।
पंजीयन की अंतिम तिथि: 17/09/2026
नोट: अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सीटें सीमित हैं। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समयावधि में अपना पंजीयन सुनिश्चित करें।
- “यूनिफॉर्म निर्माण (सिलाई) एवं ब्यूटीशियन स्वरोजगार प्रशिक्षण”
- भारतीय संस्कृति ज्ञान विज्ञान परीक्षा 2026-27
- PG 4th semester Private/EX/ATKT examination 2026 form date
- UG First Year Supplementary Examination 2024-25 NEP Last Chance/ Regular/Private EX/ATKT
- LLB VI Semester/ATKT Examination June 2026 Revised Time Table
- BA LLB 2ND, 4TH, 6TH SEMESTER PROJECT/VIVA
- Ajim Premji Scholarship 2026
- Admission CLC round notification
- Exam cancel dated 20 and 21 August 2026
- राष्ट्रीय रक्तदान अभियान दिनाँक 21 से 25 अगस्त 2026